
वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे पीएस नरसिम्हा, बन सकते हैं चीफ जस्टिस
AajTak
पीएस नरसिम्हा सुप्रीम कोर्ट के ऐसे जज बन रहे हैं जिन्हें सीधे बार से नियुक्त किया गया है. उनके पास 2027 में भारत के चीफ जस्टिस बनने का मौका भी है. पीएस नरसिम्हा तीसरे ऐसे शख्स होंगे जो बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट के जज बने और फिर चीफ जस्टिस बनेंगे.
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दो साल बाद नए जजों की नियुक्ति हो रही है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Collegium) ने जजों की नियुक्ति के लिए 9 नाम केंद्र सरकार को भेजे थे, जिन्हें केंद्र ने मंजूर कर लिया था. अब राष्ट्रपति की भी मुहर लग गई है. सभी नए जजों को 31 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी.More Related News













