
लौट रहा है सुशांत-अंकिता का पवित्र रिश्ता 2, 'मानव' के किरदार में नजर आएंगे शाहीर शेख!
AajTak
पवित्र रिश्ता के पहले पार्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का रोल निभाया था. साल 2012 में सुशांत ने पवित्र रिश्ता को अलविदा कह दिया और बॉलीवुड की ओर रुख किया. उनके बाद इस शो में हितेन तेजवानी ने तीन साल यानी 2014 तक अंकिता के अपोजिट मानव की भूमिका निभाई.
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता ने लंबे अरसे तक दर्शकों के दिल में जगह बनाई. इस शो में जहां सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का तो वहीं अंकिता लोखंडे ने अर्चना का किरदार निभाया. दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि उनके ब्रेकअप के बाद फैंस का दिल टूट गया था. अब शो के दूसरे पार्ट को रिलीज करने की चर्चा है. और इस बार शो में टीवी के पॉपुलर चेहरे शाहीर शेख को लेने की भी खबर है. पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहीर शेख को पवित्र रिश्ता 2 में लेने की तैयारी चल रही है. रिपोर्ट्स हैं कि शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने शो के सभी कास्ट को लगभग फाइनल कर लिया है. पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा- 'शाहीर शेख पवित्र रिश्ता 2 में मानव का आइकॉनिक कैरेक्टर निभाएंगे. अंकिता लोखंडे वापस सात साल बाद अर्चना के किरदार में नजर आएंगी. दूसरे कास्ट मेंबर्स को भी जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












