
लोकसभा स्पीकर की बैठक में पहुंचे विपक्षी नेता, धनखड़ की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी... बीजेपी ने बताया पीठासीन का अपमान
AajTak
संसद में जारी गतिरोध दूर करने के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. ओम बिरला की बैठक में विपक्षी नेता शामिल हुए लेकिन धनखड़ की बैठक से दूरी बना ली. बीजेपी ने इसे पीठासीन का अपमान बताते हुए विपक्ष पर हमला बोला है.
राहुल गांधी के लंदन वाले बयान और अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद में मंगलवार को भी हंगामा हुआ. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 23 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. इन सबके बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में जारी गतिरोध दूर करने के लिए सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई थी.
लोकसभा स्पीकर की बैठक में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स मौजूद रहे लेकिन विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बैठक से दूरी बना ली. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि ये पीठासीन का अपमान है. दरअसल, सुबह 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, हंगामा हो गया. हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक बजे और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 11 बजकर 30 मिनट पर सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई. लोकसभा में जारी गतिरोध को लेकर ओम बिरला की बैठक में सत्तापक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, अर्जुनराम मेघवाल, पशुपति कुमार पारस मौजूद रहे.
वहीं, विपक्ष की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके के टीआर बालू, टीएमसी के सौगत रॉय, एनसीपी की सुप्रिया सुले, वाइएसआर कांग्रेस से बीवी सत्यवती, बीआरएस से नामा नागेश्वर राव शामिल हुए. बीजेडी के अच्युतानंद सामंत और बसपा के गिरीश कुमार, सपा के एसटी हसन, सीपीआईएम के एएम आरिफ भी स्पीकर ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए.
संसद भवन में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक में सदन में गतिरोध समाप्त करने पर चर्चा की। सभी दलों के सहयोग से सदन चलाना हमारी प्राथमिकता है। सदन में सभी विषयों पर चर्चा भी हो और विधायी कार्य भी हो, ऐसा सभी को प्रयास करना चाहिए। pic.twitter.com/1SmdPLtC8s
स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं से सदन चलाने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि सदन में चर्चा के साथ काम भी होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि सबके सहयोग से सदन चलाना हमारी प्राथमिकता है. स्पीकर ओम बिरला ने ये भी कहा कि हम फाइनेंस बिल सहित सभी विषयों पर सदन में चर्चा कराने को तैयार हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







