
लोकसभा चुनाव से पहले Scindia और BJP सांसद केपी यादव के बीच 'ठनी', पासपोर्ट सेवा केंद्र के अचानक उद्घाटन को लेकर रार
AajTak
MP News: सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते थे कि गुना में पासपोर्ट केंद्र का लोकार्पण उनके द्वारा किया जाए, लेकिन BJP सांसद केपी यादव ने नारियल फोड़कर अचानक पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ कर दिया. पत्र वायरल होने के बाद दोनों नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मची हुई है.
MP News: गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र लोकार्पण को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. बीते दिन बीजेपी सांसद डॉक्टर केपी यादव ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पासपोर्ट केंद्र का लोकार्पण कर दिया था. सांसद ने केंद्र की व्यवस्थाओं को देखकर अचानक नारियल फोड़ दिया और मंत्रोच्चार के बीच पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ कर दिया. वहीं, लोकार्पण के बाद एक बार दोबारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद केपी यादव आमने सामने आ गए हैं.
गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र को स्थापित करने में किसकी भूमिका अहम रही इसका श्रेय लेने की होड़ मची हुई है. दोनों नेताओं द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे गए पत्र वायरल हो रहे हैं.
गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने के लिए सांसद केपी यादव ने सबसे पहला पत्र 17/07/2019 में विदेश मंत्री एस.जयशंकर को लिखा था. दूसरा पत्र 08/08/2019 में विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधर को लिखा था. उसके बाद 11/11/2019 में तीसरा पत्र विदेश मंत्री एस.जयशंकर को लिखा गया. चौथा पत्र 19/11/2019 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखा गया. पांचवां पत्र महानिदेशक डाक भवन नई दिल्ली को लिखा गया. छठवां पत्र 01/12/2021 व सातवां पत्र 09/12/2022 में विदेश मंत्री को लिखा गया था. सांसद ने पार्लियामेंट में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए प्रश्न किया था.
सांसद केपी यादव के पत्राचार के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट केंद्र खोलने की सहमति देते हुए 24/01/2020 व 29/01/20 में पत्र लिखकर सहमति प्रदान की थी.
सिंधिया का पत्र भी वायरल
दूसरी ओर, एक पत्र केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी वायरल हो रहा है जिसमें विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने 04 मार्च 2023 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 27 फरवरी 2023 को पहला पत्र विदेश मंत्री को लिखा था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








