
'लोककथा' बनी 'ड्रोन चोर' की कहानियां... दहशत के साए में यूपी के गांव, अफवाह के बीच कत्ल!
AajTak
उत्तर प्रदेश के गांवों में एक नया डर उड़ रहा है. 'ड्रोन चोर' का डर. व्हाट्सएप, पुरानी क्लिप्स और गलत वीडियो ने एक ऐसी अफवाह को जन्म दिया, जिसने रायबरेली से बलिया तक का माहौल जहरीला बना दिया है. पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है, लेकिन भीड़ की हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है.
आसमान में उड़ते ड्रोन अब नई तरह के डर का प्रतीक बन चुके हैं. कुछ महीने पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो फुसफुसाहट शुरू हुई थी, वो अब पूर्वी यूपी के गांवों में मौत का कारण बन रही है. रायबरेली से कानपुर और इटावा से बलिया तक, 'ड्रोन चोर' की कहानियां अब 'लोककथा' बन चुकी हैं. चाय की दुकानों से लेकर रात के चौपालों तक, लोग अब आसमान की हर रोशनी को शक की नजर से देखने लगे हैं.
रायबरेली में ड्रोन चोर की अफवाह ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली. फतेहपुर के 38 वर्षीय हरिओम को शनिवार को ग्रामीणों ने ड्रोन चोर गिरोह का सदस्य समझकर पीट-पीटकर मार डाला. हरिओम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दांडेपुर जमुनापुर में अपने ससुराल जा रहा था. भीड़ ने उसे रास्ते में रोक लिया. किसी ने कहा कि ये ड्रोन चोर है. इसके बाद उस पर बेल्ट और लाठियों की बरसात शुरू हो गई.
एसपी यशवीर सिंह ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ऊंचाहार के एसएचओ संजय कुमार को लापरवाही के आरोप में हटा दिया गया है. पुलिस को पता था कि इलाके में अफवाहें चल रही हैं, लेकिन समय रहते रोकथाम नहीं की गई. इस वारदात से पहले रायबरेली पुलिस ने लखनऊ के मोहम्मद जुनैद और सीतापुर के मोहम्मद ओवैश को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर गिरफ्तार किया था.
दोनों फर्नीचर व्यापारी मजे करने के लिए ड्रोन उड़ाकर वीडियो बना रहे थे. लेकिन उनका यह शौक गांवों में आग की तरह डर फैलाने का कारण बन गया. एसएचओ अजय कुमार राय ने बताया कि पहले से तनाव में डूबे माहौल में, एक मामूली उड़ान भी अब खतरे की तरह दिखती है. कानपुर में हालात और भयावह हैं. बिधनू के खेरसां गांव में पिछले हफ्ते एक विक्षिप्त व्यक्ति को भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया.
ड्रोन गिरोह का सदस्य समझकर शख्स पर जानलेवा हमला
एसपी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, 'कानपुर में ड्रोन से जुड़ी एक भी चोरी की घटना दर्ज नहीं हुई है. लोग अफ़वाहों के झांसे में न आएं.' महाराजपुर के घाघूखेड़ा में तो स्थिति और बिगड़ गई. वहां खेत में छिपे एक व्यक्ति को भीड़ ने ड्रोन गिरोह का सदस्य समझकर लगभग मार ही डाला. पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया. इसी तरह माधौगढ़ और रामपुरा में फेरीवालों पर भी हमला हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










