
लॉस एंजेलिस में आग बुझाने अमेरिकी रईस मंगा रहे प्राइवेट फायरफाइटर्स, Inequality पर छिड़ी बहस
AajTak
लॉस एंजेलिस में भयानक आग ने शहर को तबाह कर दिया है. सरकारी संसाधन अपर्याप्त होने के कारण अमीर लोग निजी फायरफाइटरों पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे असमानता की बहस छिड़ गई है. निजी फायरफाइटिंग सेवाओं की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है.
गर्मी के मौसम में भारतीय शहरों में पानी के टैंकरों का नजारा एक आम बात है, जब लोगों को पानी की किल्लत की वजह से प्राइवेट टैंकर मंगाने की नौबत आ जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस में देखा जा रहा है, जहां लोग आग बुझाने के लिए निजी फायरफाइटर पर निर्भर हैं. यहां के अमीर लोग अपनी संपत्तियों की आग बुझाने के लिए प्राइवेट फायर वाहन मंगा रहे हैं.
लॉस एंजेलिस में लगी भयानक आग में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है, और 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. आग इतनी भयानक लगी है कि 12000 से ज्यादा संपत्तियां नष्ट हो गईं. मसलन, लॉस एंजेलिस शहर अमीर अमेरिकियों का घर है, जहां लाखों डॉलर के उनके मकान आग की भेंट चढ़ रहे हैं. ऐसे में वे सरकारी संसाधनों के इतर निजी तौर पर फायरफाइटर्स हायर कर रहे हैं, और इसके लिए वे 2000 डॉलर तक का किराया दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 40 हजार एकड़ में तबाही, यूपी-बिहार के बजट से भी ज्यादा की संपत्ति खाक, US इतिहास की सबसे महंगी त्रासदी है लॉस एंजिल्स की आग
प्राइवेट फायरफाइटर्स की डिमांड बढ़ी
इस बीच प्राइवेट फायरफाइटिंग कंपनियों ने ग्राउंड पर अपना निजी फायर इंजन भी लॉन्च कर दिए हैं. वे पानी की सप्लाई, आग बुझाने में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स और अन्य इंडस्ट्रियल ग्रेड इक्वीपमेंट्स मुहैया करा रहे हैं. उनकी डिमांड भी लॉस एंजेलिस में काफी बढ़ गई है.
फायरफाइटिंग हेलिकॉप्टर से की जा रही पानी की बौछारें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









