
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी घोषित करो', कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के PM की मांग
AajTak
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने कहा कि वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक पत्र भेजने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें इस गैंग को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि ये एक गंभीर कदम है. इससे पुलिस को महत्वपूर्ण जांच मदद मिलती है.
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री डेविड एबी ने कनाडा की मार्क कार्नी सरकार से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने बिश्नोई गैंग को कनाडा में आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की है, ताकि जांच एजेंसियों को गिरोह की बढ़ती जबरन वसूली और अपराध से निपटने में मदद मिल सके.
एबी ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को एक पत्र भेजने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें इस गैंग को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित करने का अनुरोध किया जाएगा. यह मांग सरे में वीकेंड में आयोजित एक सार्वजनिक सुरक्षा फोरम के बाद सामने आई, जहां दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाए जा रहे अपराधों पर चर्चा हुई थी.
'ये गंभीर कदम है'
सीटीवी न्यूज ने एबी के हवाले से कहा, 'यह एक गंभीर कदम है. इससे पुलिस को महत्वपूर्ण जांच मदद होती है. हम ये सिफारिश हल्के में नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह गतिविधि न्याय व्यवस्था, हमारे लोकतंत्र और समुदाय की सुरक्षा में लोगों के विश्वास को कम करती है, बल्कि कानून के शासन में जनता के विश्वास को खत्म करती है.'
एबी ने बताया कि जबरन वसूली की धमकियों के साथ कुछ मामलों में गोलीबारी और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं जो केवल कोलंबिया नहीं, बल्कि एडमॉन्टन और ब्रैम्पटन समेत देश भर के शहरों में हो रही हैं.
Eby ने बताया कि RCMP टास्क फोर्स जबरन वसूली के खतरों से निपटने के लिए पहले से ही सक्रिय है, लेकिन पारंपरिक पुलिसिंग पद्धतियां इस मुद्दे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










