
लॉरेंस गैंग के नाम पर कॉल, 5 करोड़ की डिमांड और ताबड़तोड़ फायरिंग... नए ट्रेंड से दिल्ली के कारोबारियों में खौफ
AajTak
हाल ही में दक्षिणी दिल्ली के एक बिल्डर को बिश्नोई गैंग की तरफ से एक कॉल की गई. उस कॉल में अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कहा कि हम परछाई की तरह हैं. हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे.
देश की राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर और अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. कई बेखौफ गोलीबारी की जा रही है, तो कहीं रंगदारी के लिए कॉल पहुंच रहे हैं. जिसके चलते पिछले दिनों कई हाई-प्रोफाइल एक्सटोर्शन कॉल्स के मामले सामने आए हैं. जिनमें कभी लारेंस बिश्नोई तो कभी रोहित गोदारा और कभी गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी देकर दिल्ली के कई कारोबारियों और मशहूर हस्तियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है. पैसे न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसकी वजह से दिल्ली के कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है.
हाल ही में दक्षिणी दिल्ली के एक बिल्डर को बिश्नोई गैंग की तरफ से एक कॉल की गई. उस कॉल में अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कहा कि हम परछाई की तरह हैं. हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे. इसी के बाद दिल्ली के कारोबारियों डर की लहर है, क्योंकि कई उद्यमियों को कुख्यात गैंगस्टरों की ओर से प्रोटेक्शन मनी की मांग करने वाले धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं.
इसके अलावा दो और घटनाएं सामने आई हैं, जहां कॉल करने वालों ने टारगेट से 5-5 करोड़ रुपये मांगे और राशि न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. पहली घटना में सैनिक फार्म के एक रियल एस्टेट डेवलपर को रोहित गोदारा का कॉल आया, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. दूसरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई के साथी ने दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के एक म्यूजिक प्रोड्यूसर से 5 करोड़ रुपये की मांग कर डाली.
इन मामलों में गौर करने वाली बात ये है कि यह घटनाएं हाल ही में एक सनसनीखेज शूटआउट के बाद हुई हैं, जिसने दिल्ली को दहला कर रख दिया था. जिसमें हथियारबंद हमलावरों ने जीके-1 के ई ब्लॉक में एक जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की. उनका टारगेट थे कारोबारी नादिर शाह. जो इस हमले में मारे गए. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है. दोनों कॉल गैंगस्टर रोहित गोदारा ने की थी, जो लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग का अहम हिस्सा है और अमेरिका में बैठकर ऑपरेट करता है.
धमकी भरे इन कॉल की ट्रांसक्रिप्ट भी रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. लॉरेंस गैंग का खास गुर्गा रोहित गोदारा कॉल पर टारगेट को कह रहा है कि उसकी आवाज़ को डीएसपी या एसपी से वैरीफाई करो. 5 करोड़ रुपये भेजो या गंभीर नतीजे भुगतो. पेमेंट की की पुष्टि करो या हम अपने लड़कों को तुम्हारे घर भेज देंगे.कॉल करते वक्त गोदारा ने यह चेतावनी भी दी कि पुलिस से मदद मांगना व्यर्थ होगा.
दूसरा टारगेट कॉल के दौरान गोदारा से कहता है कि यह गलत पहचान का मामला है और वह कोई अमीर आदमी नहीं है, जैसा कि गोदारा ने अनुमान लगाया था. हालांकि, रोहित गोदारा टारगेट की पहचान के बारे में निश्चित लग रहा था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








