
लॉक अप में Poonam Pandey का इमोशनल ब्रेकडाउन, रोते हुए क्यों बोलीं- 'मैं नॉर्मल नहीं हूं, मुझे खुद से नफरत'
AajTak
कंगना रनौत के शो लॉक में पूनम पांडे काफी लाइमलाइट लूट रही हैं. कभी अपने सेंशुअस अदाओं से तो कभी दूसरे कैदियों से लड़ाई करके पूनम चर्चा में बनी हुई हैं. अब शो में पूनम का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला.
पूनम पांडे (Poonam Pandey) लॉक अप की सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक मानी जा रही हैं. शो में एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में पूनम का जबरदस्त इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला, जो हर किसी के लिए शॉकिंग था. दरअसल, पूनम पांडे तबीयत खराब होने की वजह से टास्क में पार्टिसिपेट नहीं कर पाई थीं, जिसके बाद वो बाथरूम एरिया में फूट-फूटकर रोईं.
लॉक अप में क्यों फूट-फूटकर रोईं पूनम पांडे?
पूनम पांडे की टीम के सभी लोग टास्क परफॉर्म कर रहे थे, और वो बाथरूम में अकेले रो रही थीं. पायल रोहतगी ने पूनम को रोता देखकर उन्हें शांत करने की कोशिश की. पायल ने पूनम पांडे से कहा कि उनको दर्द हो रहा है, इसलिए उन्हें आराम करना चाहिए. लेकिन पूनम लगातार रोती रहीं.
पूनम पांडे इसके बाद खुद पर ही गुस्सा निकालते हुए दिखाई दीं. पूनम ने कहा- मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे कभी ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं थी. मुझे खुद से नफरत है. मैं एक एथलीट हूं और मैं टास्क नहीं कर पा रही हूं. मैं नॉर्मल नहीं हूं.
Lock Upp: Munawar Faruqui की फटी पैंट, टास्क के दौरान कर रहे थे ये काम, वीडियो देख फैन्स की छूटी हंसी
पायल रोहतगी पर भड़कीं पूनम

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












