
लॉकडाउन रूल तोड़ने पर कपिल शर्मा शो की 'बुआ जी' उपासना हुईं थी गिरफ्तार? बताया सच
AajTak
द कपिल शर्मा शो की बुआ जी यानि के उपासना सिंह ने पंजाबी फिल्म जगत में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है जहां वे पंजाबी इंडस्ट्री में अपने बेटे नानक को लॉन्च करने जा रही हैं. उपासना इन दिनों चंडीगढ़ के पास मुरींडा नाम के गांव में हैं. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने अपने बेटे की लॉन्चिंग, नेपोटिज्म, गिरफ्तारी की खबरों पर दिल खोलकर बातचीत करती हैं.
पहली बार बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रहीं उपासना के लिए लॉकडाउन का यह वक्त भारी पड़ गया. शूटिंग बंद होने की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं बेटे की लॉन्चिंग के उत्साहित उपासना अब जल्द ही दोबारा शूटिंग शुरू होने की आस में हैं. आजतक से खास बातचीत पर उपासना बताती हैं, 'मैं चंडीगढ़ के पास मुरींडा नाम के गांव में किराए के फार्म हाउस में रुकी हूं .यहां मैं अपने बेटे को एक पंजाबी फिल्म में लॉन्च कर रही हूं. इस फिल्म के डायरेक्टर समीप कांग हैं, जिन्होंने 'कैरी ऑन जट्टा जैसी कई बड़ी हिट फिल्में बनाई हैं. इस फिल्म के जरिए मैंने बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डेब्यू किया है. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन अभी लॉकडाउन की वजह से इसे रोकनी पड़ी है.'
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












