
लूला डा सिल्वा vs बोलसोनारो... क्या ब्राजील में तख्तापलट और हाउस अरेस्ट वाली ताजा लड़ाई के पीछे ट्रंप हैं?
AajTak
ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो का मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. देश के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिका ने नाराजगी जताई है. बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमे को लेकर ही ट्रंप ने ब्राजील पर 50% का टैरिफ लगा दिया है.
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को सोमवार को नजरबंद कर दिया है. बोलसोनारो पर कथित तख्तापलट की साजिश का मुकदमा चल रहा है और इसी बीच उनके खिलाफ कोर्ट का फैसला आया है. वामपंथी राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की सरकार में बोलसोनारो पर ब्राजील में हो रही कार्रवाई से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हैं और इसी क्रम में उन्होंने ब्राजील पर 50% का टैरिफ लगा दिया है और प्रतिबंधों की धमकी दे रहे हैं. ट्रंप की धमकी के बीच ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला देकर बताने की कोशिश की है कि वो ट्रंप की धमकियों से नहीं डरता.
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्जेंडर डी मोरेस ने बोलसोनारो के खिलाफ हाउस अरेस्ट का आदेश जारी किया. ये वही जज हैं जिन्हें पिछले हफ्ते अमेरिकी ट्रेजरी ने प्रतिबंधित कर दिया था और उनकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया था. फैसले में जज ने कहा कि बोलसोनारो कोर्ट के उस आदेश को मानने में नाकाम रहे हैं जिसमें उन्हें कहा गया था कि वो इस मामले में ट्रंप के हस्तक्षेप को दूर रखें.
मोरेस का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो ने बार-बार कोर्ट के आदेश को दरकिनार करने की कोशिश की है. उन्होंने अपने फैसले में लिखा, 'न्याय अंधा है, लेकिन मूर्खतापूर्ण नहीं.'
बोलसोनारो पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, जिसमें उन पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप है. बोलसोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनाव में वामपंथी राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मिली हार को पलटने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची थी.
जनवरी 2023 में बोलसोनारो हजारों समर्थकों के साथ सरकारी इमारतों पर चढ़ गए थे. इस दौरान हुए दंगों ने राजधानी ब्रासीलिया को हिलाकर रख दिया था. इसी मामले में बोलसोनारो ट्रायल का सामना कर रहे हैं.
ब्राजील में हुए दंगों की तुलना ट्रंप की 2020 की चुनावी हार के बाद यूएस कैपिटल में 6 जनवरी, 2021 को हुए दंगों से की गई. हालांकि, इन दंगों को लेकर ट्रंप के खिलाफ जो आपराधिक मामले शुरू हुए, वो अभी भी रुके हुए हैं और इस बीच वो दोबारा राष्ट्रपति चुनकर भी आ गए हैं लेकिन बोलसोनारो के मामले में ऐसा नहीं हुआ बल्कि वो अब हाउस अरेस्ट कर लिए गए हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







