
लुटेरी दुल्हन ने खोले राज... दरबार में रची थी सुहागरात के 'दूध' की सजिश, बाबा जी करते हैं आस्था से खिलवाड़
AajTak
पीड़ित दूल्हे ने बताया कि सुकन पाठक बाबा पास के ही मंदिर में दरबार लगाते हैं और हमारे गुरु हैं. उन्होंने हमसे शादी कराने की बात कहकर 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे. आरोप है कि बाबा ने ही दूल्हे को पिलाने के लिए दुल्हन को जहरीला पदार्थ थमाया था.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 13 दिसंबर को लुटेरी दुल्हन ने पहले दूल्हे से शादी रचाई और फिर 14 तारीख को सुहागरात में दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर 25 हजार रुपये सहित 10 तोला सोना और मोबाइल ले उड़ी थी. नौगांव पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ आरोपियों पे बताया कि यह काम हमसे हमारे गुरु सुकन पाठक ने कराया. नौगांव पुलिस ने इस पूरे मामले में सुकन पाठक को भी आरोपी बना कर तलाश शुरू कर है.
पीड़ित दूल्हे ने बताया कि सुकन पाठक बाबा पास के ही मंदिर में दरबार लगाते हैं और हमारे गुरु हैं. उन्होंने हमसे शादी कराने की बात कहकर 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे.
आरोप है कि बाबा ने ही दुल्हन को शादी के बाद हुई कथा के वक्त जहरीला पदार्थ देकर कहा था कि दूल्हे को पिलाकर घर का सारा समान समेट लेना और रात को घर के बाहर मिलना. जब आरोपी महिला से पूछा तो उसने भी यही बताया कि यह सब हमसे हमारे गुरु बाबा सुकन पाठक ने ही कराया है और चोरी का सारा समान उन्हीं के पास है.
इस घटना के बाद से ही आसपास के लोगों का कहना है कि बाबा ने सब की आस्था से खिलवाड़ किया है. सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












