
लीबिया में समंदर किनारे मिले 27 शरणार्थियों के शव, रूह कंपाने वाली त्रासदी
AajTak
लीबिया के तटीय शहर खोम्स के तट पर करीब 27 शरणार्थियों के शव मिले हैं. ये शरणार्थी बेहतर जीवन की तलाश में अवैध तरीके से यूरोप जा रहे थे. मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. International Organization for Mirgration के मुताबिक, ऐसी घटनाओं में इस साल मारे गए लोगों की कुल संख्या1,500 हो गई है.
बेहतर जीवन की तलाश में यूरोप जा रहे कम से कम 27 शरणार्थियों के शव पश्चिमी लीबिया के तट पर मिले हैं. लीबिया की रेड क्रिसेंट ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि इनकी मौत नाव पलटने से हुई है. यूरोप जाने वाला यह रास्ता अवैध प्रवासियों के जाने के लिए सबसे खतरनाक रास्ता माना जाता है जहां से अक्सर प्रवासियों के डूबने की खबरें आती रहती हैं. लेकिन फिर भी तमाम शरणार्थियों की एक अच्छी जिंदगी बिताने की ख्वाहिश इन जोखिमों पर भारी पड़ती है और कई बार वो इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकाते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











