
लाहौर में मिल गया आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना, खुले में आराम से रह रहा, देखें Exclusive फोटो और वीडियो
AajTak
सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर होने की पुष्टि की गई है. इन तस्वीरों में हाफिज के घर, पार्क और मस्जिद दिखी जा सकती है. वह खुलेतौर पर आम लोगों के बीच रह रहा है.
पाकिस्तान के बड़े आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चल गया है. हाफिज के लाहौर में होने की पुष्टि हुई है.
सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि की गई है. इन तस्वीरों में हाफिज का घर साफ देखा जा सकता है. वह यहां खुले तौर पर आम लोगों के बीच आराम से रह रहा है.
हाफिज सईद लाहौर के जोरम टाउम में पाकिस्तान सरकार की कड़ी सुरक्षा के साथ रह रहा है. कहा जा रहा है कि हाफिज की सुरक्षा तीन स्तर पर की जा रही है. साथ ही उसकी निजी सिक्योरिटी भी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. उनसे पता चला है कि एक इमारत में हाफिज सईद अपने परिवार के साथ रहता है. इसके ठीक सामने हाफिज का प्राइवेट पार्क है.
इसी परिसर की बिल्डिंग नंबर दो में मंदिर और मदरसा है, जिसके नीचे बंकर बना हुआ है. यहां उनकी सिक्योरिटी रहती है. यहां से हाफिज ऑपरेट करता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









