
लाहौर की तरफ मोड़ दी इस्लामाबाद जा रही फ्लाइट, शहबाज के उतरने तक इंतजार करते रहे सैकड़ों यात्री
AajTak
पीआईए प्रवक्ता के हवाले से 'डॉन' अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा से इस्लामाबाद जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान, जिसमें शहबाज शरीफ और मरियम नवाज सऊदी अरब से लौट रहे थे, को सोमवार को लाहौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया.
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरती है. इसमें सऊदी अरब के दौरे से लौट रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और एक हाई लेवल डेलिगेशन सवार था. लेकिन पाकिस्तान पहुंचने पर इस फ्लाइट को इस्लामाबाद के बजाय लाहौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया जिससे फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा.
बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई. गौर करने वाली बात यह है कि प्लेन डायवर्जन की इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कार्यक्रमों में उनके लिए रेड कार्पेट पर बैन लगाने की घोषणा की थी. लोगों ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ कदम उठाने के लिए उनके इस फैसले की तारीफ भी की थी.
लाहौर की तरफ मुड़ी इस्लामाबाद जा रही फ्लाइट
पीआईए प्रवक्ता के हवाले से 'डॉन' अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा से इस्लामाबाद जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान, जिसमें शहबाज शरीफ और मरियम नवाज सऊदी अरब से लौट रहे थे, को सोमवार को लाहौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. जब पीआईए से पूछा गया कि क्या यह 'स्पेशल ट्रीटमेंट' था तो पाकिस्तान की नेशनल फ्लैग कैरियर ने कहा, 'वीआईपी के साथ कमर्शियल पैसेंजर जैसा ही व्यवहार किया गया.'
लाहौर में उतरे वीआईपी
रिपोर्ट में कहा गया है कि 393 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट PK842, जिसे सोमवार रात 10:30 बजे इस्लामाबाद में लैंड करना था, को अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल की ओर मोड़ दिया गया और रात 9:25 बजे फ्लाइट ने लैंड किया. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी लाहौर में उतरे, जिससे इस्लामाबाद जाने वाले सैकड़ों अन्य यात्रियों को असुविधा हुई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










