
लाल ब्लाउज का टुकड़ा, ATM कार्ड और सैकड़ों लाशों का राज... धर्मस्थला में नकाबपोश गवाह के वकील ने किया ये दावा
AajTak
धर्मस्थला के नेत्रावती नदी के किनारे की जगह को स्नान घाट कहते हैं. धर्मस्थला में 19 सालों के दौरान सैकड़ों लाशों को अपने हाथों से दफनाने का दावा करने वाले सफाई कर्मचारी ने मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने सोमवार को जिन 15 जगहों की पहचान की थी. उनमें पहली जगह मंगलवार को खुदाई का काम शुरू हुआ.
Dharmasthala Mass Murders SIT Investigation: कर्नाटक के धर्मस्थला में एसआईटी ने 15 में से चार जगहों की खुदाई का काम पूरा कर लिया है. लेकिन वहां से अभी तक कोई लाश नहीं मिली. जिस वक्त खुदाई की जा रही थी, उस वक्त वो पूर्व सफाई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद था, जिसका ये दावा है कि साल 1995 से लेकर 2014 तक उसने खुद अपने हाथों से वहां सैंकडो लाशें दफनाई थीं. उसके इसी दावे के बाद एसआईटी ने 15 जगहों को खुदाई के लिए चुना था. हालांकि पूर्व सफाईकर्मी के वकील का दावा है कि एक जगह खुदाई में लाल रंग का फटा हुआ ब्लाउज, एटीएम और एक पैन कार्ड मिला है.
धर्मस्थला के नेत्रावती नदी के किनारे की जगह को स्नान घाट कहते हैं. धर्मस्थला में 19 सालों के दौरान सैकड़ों लाशों को अपने हाथों से दफनाने का दावा करने वाले सफाई कर्मचारी ने मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने सोमवार को जिन 15 जगहों की पहचान की थी. उनमें पहली जगह मंगलवार को खुदाई का काम शुरू हुआ.
मंगलवार दोपहर ठीक बारह बजे एसआईटी अफसर, फॉरेंसिक टीम, सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स यानी SOCO और मजदूरों के साथ इस पहली जगह की खुदाई का काम शुरू करते हैं. खुदाई वाली जगह पर नकाब में छुपा गवाह यानी सफाई कर्मचारी वकीलों के साथ मौजूद था. पहले दो घंटे तक मजदूरों ने अपने साथ लाए औजारों से खुदाई शुरू की. इन दो घंटों के दौरान तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा गया. जैसे-जैसे गड्ढा गहरा होता जा रहा था मौके पर मौजूद हर शख्स की धड़कनें बढ़ती जा रही थीं.
पर दो घंटे की खुदाई के बाद अचानक मजदूरों को रुकना पड़ा. वजह ये थी कि सिर्फ तीन फीट गहरा गड्ढा होते ही जमीन के अंदर से पानी निकलने लगा. शायद इसकी वजह ये थी कि जिस जगह ये खुदाई हो रही थी वो जगह नेत्रावती नदी से मुश्किल से दस मीटर की दूरी पर थी. जमीन के नीचे से पानी निकल आने से अब मैनुअली खुदाई मुश्किल हो गई थी. मौके पर खुद डीआईजी एमएन अनुछेथ मौजूद थे. उन्हीं की अगुआई में खुदाई का काम शुरू हुआ था. जमीन से पानी निकल आने के बाद मौके पर ही हालात का जायजा लिया गया और फिर तय हुआ कि आगे की खुदाई के लिए अर्थमुवर की मदद ली जाएगी. अर्थमूवर पहले से मौजूद था. कुछ देर बाद अर्थमूवर की मदद से फिर से खुदाई शुरू हुई.
एक तो जमीन से पानी निकल आया ऊपर से रुक रुक कर हो रही बरिश ने काम और मुश्किल कर दिया था. लेकिन फिर बी खुदाई जारी थी. बीच-बीच में बाकायदा सफाई कर्मचारी से पूछा भी जा रहा था कि और कितना गहरा गड्ढा खोदना है. उसके कहने पर और गहराई तक गड्ढा खोदने का काम चलता रहा. सफाई कर्मचारी की बताई पहली जगह पर करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खुद चुका था. लेकिन अब तक कुछ भी हाथ नहीं लगा.
अब शाम के छह बज चुके थे. मौसम भी खऱाब और अंधेरा भी होने लगा था. इसके बाद फिर से सफाई कर्मचारी से पूछा गया कि क्या इससे भी गहरे गड्ढे में लाशें दफनाई गई थीं? सफई कर्नमचारी के इंकार पर आखिरकार शाम छह बजे 15 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद खुदाई का काम रोकने का फैसला किया गया. और इस तरह गवाह यानी सफाई कर्मचारी ने जिन 15 जगहों की निशानदेही की थी उनमें से पहली जगह की खुदाई पर कुछ हाथ नहीं आया. अंदर से कोई लाश, लाश के सबूत या कंकाल नहीं मिला. गवाह की रज़ामंदी से पहली जगह को वापस मिट्टी से भर दिया गया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






