
लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की हत्या, बदमाशों ने चाकू घोंपकर मारा
AajTak
दिल्ली में लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की बुधवार को चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि मंगलवार की रात वह घर से बाहर निकला था. उसी वक्त कुछ लोग उससे उलझ गए और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
दिल्ली के केंद्रीय जिले के आईपी स्टेट थाना क्षेत्र इलाके में लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाने वाले युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 31 वर्षीय नंदकिशोर चौधरी के रूप में की गई है. वह मूल रूप से बिहार के सुपौल का रहने वाला था. परिजनों का आरोप है कि नंदकिशोर की चाकू घोंप कर हत्या की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की रात दिल्ली के आईपी स्टेट थाना इलाके में नंदकिशोर नाम के युवक को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतारा गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पूरे मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
रात दस बजे कुछ बदमाशों ने मारपीट में घोंप दिया चाकू मृतक के छोटे भाई चंद्रशेखर कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि हम लोग आईटीओ के पास अन्ना झुग्गी इलाके में रहते हैं. दोनों भाई मिलकर लाल किला के पास कपड़े की दुकान लगाकर रोजी-रोटी चलते थे. मंगलवार रात करीब 10:00 बजे मेरा बड़ा भाई नंदकिशोर घर से बाहर शौच के लिए निकाला और उसके कुछ देर बाद जब हम बाहर निकल कर देखें तो कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे.
बिहार का रहने वाला था युवक मृतक के भाई ने बताया कि जब हम उसके पास पहुंचे तो वह लोग वहां से भाग गए. मेरा भाई लहू लुहान पड़ा हुआ था. इसके बाद हम लोग आनन-फानन में उसको लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे. वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







