
लालच में फंसे शख्स को लगा करोड़ों का चूना, Forex Trading के नाम पर गंवाए 1.22 करोड़
AajTak
नवी मुंबई में एक शख्स को लालच करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसने करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि गंवा दी. इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच भी शुरु कर दी है. वहीं पीड़ित ने आरोपी को यह धनराशि एक अच्छे रिटर्न के लालच में दी थी.
नवी मुंबई के एक 45 वर्षीय शक्स से विदेशी मुद्रा व्यापार (Forex Trading) के नाम पर कथित तौर पर 1.22 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन कदम ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर खारघर निवासी पीड़ित से संपर्क किया और उसे आकर्षक रिटर्न का वादा करते हुए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने का लालच दिया. अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने नवंबर 2023 से लेकर मार्च 2024 के बीच 1.22 करोड़ रुपये का भुगतान किया.
यह भी पढ़ें: टैक्स छूट का लालच, NCP के नाम पर राजनीतिक चंदे का फर्जीवाड़ा... चुनाव में ठगी का ऐसे हुआ खुलासा
जनवरी में, शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके विदेशी मुद्रा व्यापार खाते में मुनाफे सहित 2.54 करोड़ रुपये थे, लेकिन वह उस धनराशि को निकाल नहीं पा रहा था. आरोपी ने कन्वर्जन चार्जेज के रूप में पीड़ित से करों के रूप में 48 लाख रुपये और 17.85 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा.
हालांकि, पुलिस ने बताया कि भुगतान करने के बावजूद, शिकायतकर्ता को उसके द्वारा निवेश किया गया पैसा और कमाया हुआ लाभ नहीं मिला. अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: Cyber Crime: गेमिंग ऐप के जरिए ठगी का खुलासा, वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ऐंठे 1 करोड़ 12 लाख

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






