
लद्दाख में हाइब्रिड प्रजाति के याक के पालन ने क्यों बढ़ाईं उम्मीदें?
AajTak
New Breed of Yaks: लद्दाख के स्थानीय लोगों ने याक की हाइब्रिड प्रजातियों को पालने की शुरुआत की है. याक के बाल, दूध, चमड़ी के कारोबार से कई लोग जीवनयापन करते हैं. पहाड़ी राज्यों में याक के पालन से लोग बढ़िया मुनाफा भी कमा सकते हैं.
Yak Farming: लद्दाख में याक की बहुत अहमियत है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले इन जानवर का पालन करना पहाड़ी ग्रामीणों के लिए फायदेमंद रहा है. इसके दूध के व्यवसाय और पर्यटकों के लिए इस्तेमाल करके स्थानीय लोग बढ़िया मुनाफा कमाते हैं.
याक की हाइब्रिड प्रजाति का किया जा रहा है पालन
लद्दाख के स्थानीय लोग याक की हाइब्रिड प्रजातियों को पालन कर रहे हैं. इस जानवर से ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जा सके, इसका प्रयास भी किया जा रहा है. याक के बाल, दूध, चमड़ी से यहां के लोग जीवन-यापन करते हैं. बता दें कि अब लद्दाख में एक ऐसा हाइब्रिड याक पाया गया है, जिसका पालन करके स्थानीय लोग बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं.
ये है उद्देश्य
Drikung Kyabgon Chetsang Rinpoche LAHDC (लद्दाख के हरित राजदूत) ने घुमंतू जीवन को बचाने और जंगली याक और पालतू याक के नर और मादा हाइब्रिड याक को खरीदकर घरेलू याक संरक्षण और उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है. उन्होंने पैंगोग घाटी क्षेत्रों के पास रहने वाले 8 स्थानियों को हाइब्रिड याक दिए हैं.
बता दें सबसे पहले इसकी पहल करने वाले Tsering Dorjay ने Chetsang Rinpoche को याक के दो बछड़े दिए थे. इसके अलावा उन्होंने खुद अलग-अलग समूहों से 8 याक बछड़ों को खरीदा था. उनका कहना है कि वे जंगली याक की मजबूत और स्वस्थ आनुवंशिक नस्ल को घाटी में फैलाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि याक की जो हाइब्रिड प्रजाति सामने आई है, उसके बारे में रिसर्च करके उसके सैंपल को अमेरिका भेजा गया, ताकि इस याक के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










