
लता मंगेशकर के बुलाने पर नहीं गई शर्मिला टैगोर, अब हुआ अफसोस, मिलने वाला था उनके हाथों अवार्ड
AajTak
भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों अवार्ड मिलना, इससे बड़े सम्मान और खुशी की बात क्या हो सकती है. यह मौका एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर को भी मिला था. लेकिन, उस वक्त वह किसी कारण लता जी के बुलाने पर नहीं गईं और आज उन्हें बेहद अफसोस है. आइये जानते हैं पूरी कहानी.
लता मंगेशकर के निधन की खबर से आज हर कोई दुखी है. बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी दुख जताया है. इसके साथ ही उन्हें लता दीदी से ना मिल पाने का अफसोस भी है. दरअसल शर्मिला को लता मंगेशकर के हाथों अवार्ड मिलने वाला था. लेकिन, अफसोस उनके निधन के चलते अब यह अवार्ड लता जी के हाथों नहीं मिल सकेगा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












