
लता मंगेशकर की हेल्थ पर स्मृति ईरानी ने किया रिएक्ट, फैन्स से की खास अपील
AajTak
डॉक्टर्स की टीम की तरफ से लता मंगेशकर के हेल्थ अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सभी फैंस से गुजारिश की है कि वे किसी भी तरह की झूठी अफवाहों से बचें. वे सब्र रखें और लता मंगेशकर की अच्छी सेहत की कामना करें.
बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आने के बाद से अस्पताल में एडमिट हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. लता मंगेशकर की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि काफी समय से वे ICU में हैं. डॉक्टर्स की टीम की तरफ से लता मंगेशकर के हेल्थ अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सभी फैंस से गुजारिश की है कि वे किसी भी तरह की झूठी अफवाहों से बचें. वे सब्र रखें और लता मंगेशकर की अच्छी सेहत की कामना करें.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












