
लता मंगेशकर की आवाज में सुनें 'राम आएंगे...', वायरल हुआ AI-वर्जन VIDEO
AajTak
ये वीडियो ऐसे वक्त पर शेयर किया गया है, जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. गाने का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों को लता मंगेशकर की आवाज में गाना काफी पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया पर 'राम आएंगे...' भजन का एआई-जनरेटिड वर्जन काफी वायरल हो रहा है. इस वर्जन में एक यूट्यूब यूजर ने AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करते हुए दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की आवाज में गाना तैयार किया है.
ये वीडियो ऐसे वक्त पर शेयर किया गया है, जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. गाने का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
डीजे एमआरए नाम के यूट्यूब यूजर ने अपने चैनल पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ये वर्जन 'ओपन-सोर्स टूल और साउंड इंजीनियरिंग का मिक्सचर है, जिसे म्यूजिक और इसके क्रिएटर के सम्मान और प्रशंसा के साथ तैयार किया गया है.'
उन्होंने यह भी कहा कि ये AI वर्जन 'म्यूजिक के प्रति प्रेम और हमारे बीच नहीं रहे कलाकारों के सम्मान में बनाया गया है, ये काम सम्मानजनक है और किसी तरह के फायदे के लिए नहीं है.'
ये वीडियो 21 जनवरी को पोस्ट किया गया था. इसे अभी तक 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.
वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है. लोग इस पर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'इनकी आवाज में कितनी मिठास है.'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












