
लड्डू गोपाल बना Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa का बेटा गोला, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का बेटा गोला उर्फ लक्ष्य सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कपल ने अपने बेटे को बाल गोपाल का रूप दिया. भारती ने गोला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहा है. गोला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस उनपर जान छिड़क रहे हैं.
भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ समय बिताने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. भारती और हर्ष को गोला को अलग-अलग कॉस्ट्यूम में तैयार कर उसकी फोटोज खींचना पसंद है. अब कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोनों ने गोला को बाल गोपाल बना दिया है.
भारती ने शेयर किया वीडियो
भारती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके बेटे लक्ष्य को देखा जा सकता है. तीन महीने का लक्ष्य पापा हर्ष के साथ खेल रहा है. हर्ष उसे खूब प्यार-दुलार कर रहे हैं. वीडियो में लक्ष्य के क्यूट एक्सप्रेशंस किसी का भी दिल पिघला सकते हैं. कपल ने बेटे को भगवान कृष्ण का आउटफिट पहनाया हुआ है. इसके साथ ही उनके माथे पर मोर पंख भी बांधा गया है. इस लुक में गोला बेहद क्यूट लग रहा है. गोला का यह वीडियो वायरल हो गया है.
यूजर्स का गोला पर आया दिल
वीडियो शेयर करते हुए भारती ने लिखा, 'हर चीज के लिए शुक्रिया.' वीडियो को देखते फैंस खुश हो गए हैं. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़-सी आ गई है. हर कोई लक्ष्य पर प्यार लुटा रहा है. सिंगर नीति मोहन ने कमेंट किया, लड्डू बच्चा है ये. छोटा सा कान्हा इतना प्यारा.' एक यूजर ने लिखा, गोला, हर्ष का चश्मा लेना चाहता है.' एक और यूजर ने लिखा, 'हमारा छोटा नन्हा बाल गोपाल.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूट सा गोला.'
कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर करते नहीं थक रहे हैं. सभी का दिल गोला की क्यूटनेस पर फिदा है. लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का जन्म 3 अप्रैल को हुआ था. भारती और हर्ष ने पहले बेटे को कैमरा की नजरों से छुपाकर रखा था. दोनों ने बताया था कि उनके बच्चे का नाम गोला है. बाद में यूट्यूब वीडियो बनाकर उन्होंने फैंस को बेटे लक्ष्य के दीदार करवाए और उसके नाम का भी खुलासा किया था. तब से अब तक कपल लगातार बेटे की क्यूट-क्यूट फोटो और वीडियो शेयर कर रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












