
लड़कियां ग्रेजुएट, खुद हनुमान भक्त... दिल्ली में पिता ने आखिर चारों बेटियों के साथ क्यों किया सुसाइड?
AajTak
दिल्ली में जिस पिता ने अपनी बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया, वो फाइनेंशियल और इमोशनली तनाव में थे. चारों बेटियां ग्रेजुएट हैं, जबकि खुद हनुमान भक्त थे. दिल्ली पुलिस इस फैमिली सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि आखिरी पूरी फैमिली ने सुसाइड क्यों किया?
दिल्ली के वसंत कुंज में जिन हीरा लाल शर्मा और उनकी चार बेटियों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के घर में बरामद हुआ था, वो बढ़ई का काम करते थे, लेकिन करीब नौ महीने से उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया था. उनकी पत्नी की पिछले साल अगस्त महीने में मौत हो गई थी, जिसके बाद वो वैरागी बन गए थे. इसके अलावा पूरी फैमिली इमोशनली और फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही थी.
46 वर्षीय हीरा लाल शर्मा पिछले 28 सालों से वसंत कुंज में इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में बढ़ई के रूप में काम करते थे, लेकिन इसी साल जनवरी महीने से काम पर जाना बंद कर दिया था. हीरा लाल और उनकी चार बेटियों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के घर में शुक्रवार की दोपहर मिला है. उनके नाम नीतू (26), निक्की (24), नीरू (23) और निधि (20) हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फैमिली से जुड़े लोगों ने बताया कि परिवार बहुत धार्मिक था और वो हर दिन पूजा-पाठ करते थे. हीरा लाल भगवान हनुमान के भक्त थे और हर मंगलवार को व्रत रखते थे. बीते 24 सितंबर की शाम का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें शर्मा को इमारत के अंदर जाते देखा जा सकता है, जहां उनका घर तीसरी मंजिल पर है. वह अपने साथ मिठाई का पैकेट भी ले जा रहे थे. पुलिस को शक है कि हीरा लाल और उनकी बेटियों ने एक ही दिन जहरीला पदार्थ और मिठाई खाई थी. प्रथम दृष्टया पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन अभी तक घर से कोई नोट नहीं मिला है.
क्या तंत्र-मंत्र की वजह से परिवार ने किया सुसाइड?
जब एक पुलिस अधिकारी से पूछा गया कि क्या उन्हें शक है कि किसी तांत्रिक अनुष्ठान के कारण आत्महत्या हुई है, तो उन्होंने कहा, "हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं." अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है और शवों पर कोई चोट का निशान नहीं है.
एक कमरे में बेटियों, दूसरे में पिता का शव मिला

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






