
लखनऊ : बदमाशों ने कबाड़ी से करवाई रेकी, फिर की लूट, पुलिस की स्पेशल 26 टीम को खंगालने पड़े 500 सीसीटीवी
AajTak
लखनऊ पुलिस की स्पेशल 26 टीम ने तीन ऐसे बदमाशों को पकड़ा है, जो एक कबाड़ी से पहले रेकी करवाते थे. कबाड़ी पूरी जानकारी हासिल कर बदमाशों को बताता था. इसके बाद पूरी प्लानिंग से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए 500 सीसीटीवी खंगाले. ये बदमाश मोबाइल नहीं रखते थे.
लखनऊ पुलिस की स्पेशल 26 टीम ने ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक कबाड़ी से पहले रेकी करवाते थे. इसके बाद पूरी जानकारी हासिल कर लूट की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस का कहना है कि लूट के ये आरोपी कोई भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज बर्तन कारोबारी अश्वनी रस्तोगी और उनकी मां राजकुमारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी. बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद समीर, रमन और सलमान नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस 500 सीसीटीवी खंगाले, तब लगा सुराग
एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए 500 सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा. इस सीसीटीवी से पता चला कि बदमाश किसी कबाड़ी वाले के बारे में बात कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने उस कबाड़ी वाले की तलाश शुरू की.
कबाड़ी वाला कई बार करने पहुंचा था रेकी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












