
'लंदन वाले बयान के पीछे क्या है मंशा?', बीजेपी अध्यक्ष का राहुल गांधी पर हमला, खड़गे का पलटवार
AajTak
राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर बीजेपी ने मोर्चा खोल रखा है तो वहीं कांग्रेस भी आर-पार के मूड में नजर आ रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार की सुबह वीडियो जारी कर राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीजेपी अध्यक्ष पर पलटवार किया.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हंगामा मचा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सदन के भीतर और बाहर, राहुल गांधी पर चौतरफा हमला कर रही है. राहुल गांधी ने लंदन वाले बयान को लेकर हंगामे के लिए बीजेपी पर हमला बोला था वहीं अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को घेरा है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर पलटवार किया है.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो जारी कर कहा है कि एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है. जी20 की बैठकें हो रही हैं तो वहीं राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर अमेरिका और यूरोपीय देशों से भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हैं.
बीजेपी अध्यक्ष ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताते हुए कहा है कि मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है? उन्होंने ये भी कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है. जेपी नड्डा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आजतक किसी भी बड़े नेता ने विदेश जाकर विदेशी ताकतों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान नहीं किया है.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस बात से हर राष्ट्रभक्त सांसद, हर देशवासी में आक्रोश है. नड्डा ने कहा कि जनता की ओर से बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि मोदीजी को हटाने के लिए मणिशंकर अय्यर का पीएम को हटाने के लिए पाकिस्तान से मदद मांगना, सलमान खुर्शीद का विदेशी ताकतों से मदद मांगना इसी मंशा का हिस्सा था.
आपातकाल के बहाने नड्डा का वार
जेपी नड्डा ने आपातकाल और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का जिक्र किया और इटली, अमेरिका, फ्रांस समेत तमाम देशों की ओर से पीएम की तारीफ किए जाने का भी हवाला दिया और राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. जब भी संसद का सत्र शुरू होना होता, तभी देशविरोधी टूलकिट एक्टिव हो जाता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












