
लंदन में एक और भारतीय मूल के शख्स की चाकू मारकर हत्या, तीन दिनों में दूसरी घटना
AajTak
लंदन में एक भारतीय मूल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 38 वर्षीय शख्स की हत्या के आरोप में एक सलीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले हैदराबाद की रहने वाली 27 साल की युवती की ब्राजील के रहने वाले शख्स ने हत्या कर दी थी.
यूनाइटेड किंगडम में पढ़ रही हैदराबाद की रहने वाली एक महिला की हत्या के दो दिन बाद शुक्रवार को लंदन में एक भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब अधिकारी कैम्बरवेल के साउथेम्प्टन में उनके घर पर पहुंचे तो 38 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति अरविंद शशिकुमार का शव मिला था.
पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि पीड़ित की गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब एक बजकर 31 मिनट पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अरविंद शशिकुमार की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय सलमान सलीम को अगले दिन ही शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी को उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इवनिंग स्टैंडर्ड अखबार ने कहा कि शुक्रवार को किए गए पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि शशिकुमार की मौत सीने में चाकू लगने से हुई है. केम्बरवेल और पेखम के सांसद हैरियट हरमन ने मौत को एक "भयानक हत्या" बताया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की.
हाल ही में चाकू मारकर दो युवतियों की हत्या
इससे पहले हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय तेजस्विनी कोंथन की उसके ही फ्लैट में रहने वाले ब्राजील के शख्स ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. नॉर्थ लंद के नील क्रिसेंट में एक घर में 14 जून को इस वारदात को अंजाम दिया गया था. हत्या के इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसी दिन एक दूसरी घटना में 19 वर्षीय ब्रिटिश इंडियन लड़की की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी. जब वो अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्त बरनबी बेबर के साथ एक नाइट आउट से वापस आ रही थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










