
रोहित शर्मा से कप्तानी ली गई या उन्होंने खुद छोड़ी? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दी सफाई
AajTak
भारतीय क्रिकेट में अब ट्रांजिशन का दौर चल पड़ा है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बने. अब शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई है.
टेस्ट के बाद अब भारत की वनडे टीम के भी कप्तान शुभमन गिल बन गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने वनडे और टी20 टीम की घोषणा की. विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. हालांकि रोहित शर्मा अब स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर खेलेंगे.
रोहित शर्मा कप्तानी से हटे या हटाए गए, ये पूरी तरह साफ नहीं है. हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें शायद कप्तानी से हटाया गया है. अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान जोर देकर कहा कि चयनकर्ता तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे.
अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'तीनों प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है. वनडे क्रिकेट इस समय सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट है. हमारा ध्यान आगामी टी20 विश्व कप पर है. गिल को एडजस्ट होने के लिए समय देना चाहते हैं.'
रोहित-विराट पूरी तरह फिट: अजीत अगरकर
अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. हम हमेशा चयनित खिलाड़ियों के नाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को भेजते हैं और उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हैं.' अजीत अगरकर ने ये भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही 2027 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







