
रोहिंग्याओं के मददगारों, खराब प्रदर्शन वाले पुलिस वालों की खैर नहीं! गृह मंत्री अमित शाह के सख्त निर्देश
AajTak
अमित शाह ने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. शहर में अंतरराज्यीय गिरोहों को बेरहमी से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. मादक पदार्थों के मामलों में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे ड्रग नेटवर्क को खत्म किया जाना चाहिए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को भारत में घुसने में मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और समन्वय पर उच्च स्तरीय बैठक की.
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. शहर में अंतरराज्यीय गिरोहों को बेरहमी से खत्म करना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए. मादक पदार्थों के मामलों में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे ड्रग नेटवर्क को खत्म किया जाना चाहिए.
निर्माण से जुड़े मामलों में नहीं चाहिए पुलिस की परमिशन
केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली में निर्माण से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी. 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिल्ली सरकार विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करे ताकि इन मामलों का जल्द निपटारा हो सके.
उन्होंने बैठक में कहा, "बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में घुसने, उनके दस्तावेज बनवाने और यहां रहने में मदद करने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अवैध घुसपैठियों का मुद्दा भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए. उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए."
नार्कोटिक्स पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












