
रोड रेज, दोस्ती, फिर कत्ल... दिल्ली में शराब की बोतल टूटने पर हुए मर्डर का CCTV से खुला राज
AajTak
दिल्ली में एक 40 साल के व्यक्ति का सड़ा-गला शव नाले में बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया. अब मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि शख्स की एक झगड़े के बाद हत्या कर दी गई है.
तीन दिन पहले पश्चिमी दिल्ली में एक 40 साल के व्यक्ति का सड़ा-गला शव नाले में बरामद हुआ तो हड़कंप मच गया. अब मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि शख्स की एक झगड़े के बाद हत्या कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब मृतक जगविंदर सिंघानिया की बाइक एक कार से हल्का सा टकरा गई थी. मामूली टक्कर के कारण सिंघानिया की बाइक पर रखी शराब की बोतलें टूट गईं थी. जिसके बाद कार सवार और सिंघानिया के बीच झगड़ा हुआ. ये झगड़ा सुलझ भी गया और दोनों ने साथ जाकर शराब पी लेकिन नशे में विवाद फिर छिड़ा और नतीजा हुआ सिंघानिया की हत्या.
13 अप्रैल से लापता था शख्स
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से लापता सिंघानिया का क्षत-विक्षत शव 27 अप्रैल को बक्करवाला इलाके में एक नाले में मिला था. गोपाल नगर के सुरुखपुर रोड निवासी पीड़ित की पत्नी ने 14 अप्रैल को बाबा हरिदास नगर पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि वह 13 अप्रैल को अपनी मोटरसाइकिल पर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती तलाशी के दौरान जगविंदर की मोटरसाइकिल नजफगढ़ के पास लावारिस हालत में मिली. फिर इलाके के सीसीटीवी फुटेज में उसे एक काले रंग की स्कॉर्पियो एसयूवी के चालक से बातचीत करते हुए देखा गया.'
27 अप्रैल को मिली सड़ी गली लाश
वीडियो में आगे वह अपनी बाइक पार्क करते, हेलमेट और बैग उठाते और एसयूवी में बैठते हुए दिखाई दिए, जो फिर नांगलोई की ओर चली गई. बाद में उनकी पत्नी ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उनका पति था. अधिकारी ने कहा, 'मामले ने 27 अप्रैल को एक नया मोड़ तब लिया जब रणहोला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक नाले से एक सड़ी-गली लाश बरामद की गई. शव के पास मिले पर्स में जगविंदर का आधार कार्ड था. बाद में शव की पहचान उसके पिता और भाइयों ने की और हत्या का मामला दर्ज किया गया.'
झगड़े के बाद आरोपी ने साथ में पी थी शराब

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








