
रोज 10 'सिगरेट' पीने को मजबूर हम! दिल्ली-NCR की जहरीली हवा को कितना खतरनाक बता रहे डॉक्टर्स
AajTak
दिल्ली में AQI 450 के करीब बना हुआ है. नोएडा में तो हालत और खराब है. यहां AQI 600 के पार पहुंच गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, एक सिगरेट से 64.8 AQI उत्सर्जित होता है. यानी जब नोएडा में AQI 616 है तो हर आदमी 10 सिगरेट के बराबर प्रदूषित हवा ग्रहण कर रहा है.
चाहें वह मासूम हो या 80 साल का बुजुर्ग... दिल्ली-NCR में हर आदमी इन दिनों 10 'सिगरेट' पी आ रहा है. आप ये सुनकर चौंक सकते हैं. लेकिन ये सच है. दरअसल, देश की राजधानी और उसके आस पास का क्षेत्र (NCR) प्रदूषण की चपेट में है. चारों तरफ धुंध की चादर छाई हुई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) AQI स्तर सोमवार सुबह नोएडा में 616 पहुंच गया. गुरुग्राम में 516 तो दिल्ली में 450 के पार रहा. यानी दिल्ली-NCR में हालत ये हो गई है कि हर आदमी इतनी प्रदूषित हवा ग्रहण कर रहा है जो 10 से 12 सिगरेट पीने के बराबर है.
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने तमाम कदम उठाए हैं, लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहे हैं. हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है.
हर आदमी 10 सिगरेट पी रहा...
दिल्ली में AQI 450 के करीब बना हुआ है. नोएडा में तो हालत और खराब है. यहां AQI 600 के पार पहुंच गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, एक सिगरेट से 64.8 AQI उत्सर्जित होता है. यानी जब नोएडा में AQI 616 है तो हर आदमी 10 सिगरेट के बराबर प्रदूषित हवा ग्रहण कर रहा है.
कहां कितना AQI?
दिल्ली में AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली-NCR में लोग हर साल नवंबर के महीने में प्रदूषण की मार झेलते हैं. सरकारें तमाम बड़े ऐलान करती हैं, लेकिन जहरीली धुंध लोगों की सांसों पर भारी पड़ती है. इस साल भी दिल्ली में आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड प्रदूषण पर काबू पाने के लिए मैदान में उतारी गई है. सड़कों पर टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल नीचे बैठे और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार आ सके लेकिन ये इंतजाम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP का चौथा चरण लागू

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






