
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर 26 फरवरी को सुनवाई, एजेंसी के पास डॉक्यूमेंट्स जमा करने का आखिरी मौका
AajTak
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट अब 26 फरवरी को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने जरूरी कागजात जमा न होने पर ईडी पर नाराजगी जताते हुए एजेंसी को आखिरी मौका दिया है. इस मामले में विदेशी संपत्तियों और अवैध वित्तीय लेन-देन के पुराने आरोपों की दोबारा जांच हो रही है.
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट अब 26 फरवरी को सुनवाई करेगा. ईडी ने कोर्ट से चार्जशीट से संबंधित कुछ कागजात जमा करने के लिए समय मांगा है.
कोर्ट ने ईडी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह एजेंसी को कागजात जमा करने के लिए आखिरी मौका दे रहा है. यह चार्जशीट ब्रिटेन के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की गई है.
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल
पिछले साल दर्ज हुआ था रॉबर्ट वाड्रा का बयान इस केस में विदेशी संपत्तियों और अवैध वित्तीय लेन-देन के पुराने आरोपों की फिर से जांच शुरू हो गई है. जुलाई 2025 में रॉबर्ट वाड्रा का बयान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया था.
ईडी ने आरोप लगाया है कि रॉबर्ट वाड्रा का संबंध संजय भंडारी से जुड़ी विदेशी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से हैं. संजय भंडारी पहले से ही विदेश में अघोषित संपत्तियां रखने के आरोपों का सामना कर रहा है.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








