
रॉड से सिर पर वार, फिर रेता गला... वाराणसी में उर्दू टीचर का मर्डर, दीवारों तक फैले खून के छींटे, पत्नी रुबीना ने कुबूला जुर्म
AajTak
UP Crime News: वाराणसी की बादशाह बाग कॉलोनी में घरेलू हिंसा का एक खौफनाक अंत हुआ है. फरोग-ए-उर्दू मदरसा के टीचर दानिश रजा को उनकी पत्नी रुबीना ने रॉड और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पत्नी ने उर्दू शिक्षक पति को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी ने पहले रॉड से हमला किया और फिर बेरहमी से पति का गला रेत दिया. फिलहाल पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वाराणसी के सिगरा थाना इलाके का यह मामला है. यहां बादशाह बाग कॉलोनी में फरोग-ए-उर्दू मदरसा के शिक्षक दानिश रजा (40) पास में ही मकान में सपरिवार रहते थे.
ग्राउंड फ्लोर पर पत्नी और बच्चों के साथ वे रहते थे. ऊपरी मंजिल पर उनके माता-पिता और दो बहनें भी रहती थीं. सुबह के वक्त इलाके के लोगों ने पुलिस को दानिश के साथ किसी अनहोनी की सूचना दी. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो फोल्डिंग चारपाई पर दानिश का शव पड़ा मिला.
शव के सिर, गले, चेहरे और सीने पर गहरे जख्म के निशान थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था. दीवारों पर भी खून के छींटे थे. जिस पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की. पहले तो परिजनों ने घटना के पीछे कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो दानिश रजा की पत्नी रुबीना टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली.
उसने बताया कि दानिश उसे काफी प्रताड़ित करता था और आए दिन पिटाई भी करता था. एक दिन पहले भी काफी पिटाई की थी. जिस पर उसने पति की हत्या करने की ठान ली थी और सोते समय सबसे पहले रॉड से सिर पर प्रहार किया, फिर चाकू से गले और चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया.
मालूम हो कि मृतक दानिश अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई छत्तीसगढ़ में डॉक्टर हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं. जबकि दानिश रजा की एक बेटी 8 साल की और एक बेटा 5 साल का है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







