
रॉकेट से लगातार होते हमले, तबाह घर... बंकरों में छिपे लोग, इजरायल में ग्राउंड जीरो पर पहुंचा Aaj tak
AajTak
Aaj tak की टीम दक्षिणी इजरायल के अश्कलोन पहुंची है. यहां स्थिति अभी भी तनाव पूर्ण बनी हुई है. दक्षिणी इजरायल में हमास द्वारा अभी भी रॉकेट दागे जा रहे हैं. इस बमबारी में कई घर तबाह हो गए. सुबह होते होते लोग अपने घरों में नुकसान का आंकलन करने पहुंचे. लोग घरों में टूटा फूटा सामान इकट्ठा कर रहे हैं.
इजरायल में हमास के हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इजरायल के कई इलाकों में अभी भी आतंकी संगठन हमास द्वारा रॉकेट दागे जा रहे हैं. कई इलाकों में हमास के आतंकियों और इजरायली सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष चल रहा है. लगातार होते इन हमलों से इजरायल में काफी घर तबाह हो गए हैं. लोगों को जान बचाने के लिए बंकरों में छिपकर रहना पड़ रहा है. Aaj tak की टीम इजरायल में ग्राउंड जीरो पर पहुंची है.
आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे थे. इन हमलों में इजरायल में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान कर दिया. इसके बाद से इजरायल भी गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहा है. इसमें हमास के 800 से ज्यादा ठिकाने तबाह हो चुके हैं. वहीं, 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इजरायल के हमलों में कई मस्जिदें, बहुमंजिला इमारतें भी तबाह हुई हैं.
Aaj tak की टीम दक्षिणी इजरायल के अश्कलोन पहुंची है. यहां स्थिति अभी भी तनाव पूर्ण बनी हुई है. दक्षिणी इजरायल में हमास द्वारा अभी भी रॉकेट दागे जा रहे हैं. इस बमबारी में कई घर तबाह हो गए. सुबह होते होते लोग अपने घरों में नुकसान का आंकलन करने पहुंचे. लोग घरों में टूटा फूटा सामान इकट्ठा कर रहे हैं.
वहीं, रॉकेट हमलों को देखते हुए लोगों को बंकरों में रहने के लिए कहा गया है. शहर के जिन हिस्सों में बमबारी और संघर्ष चल रहा है, उन्हें खाली करा लिया गया. लोग अपने बच्चों के साथ बंकरों में छिपे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










