
रेस्टोरेंट के बाहर हाथ थामे नजर आए Karan Kundrra-Tejasswi Prakash, लवबर्ड्स का शादी को लेकर है ये प्लान
AajTak
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. बिग बॉस 15 से ही दोनों अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में करण और तेजस्वी को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. जहां दोनों लव बर्डस मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए.
बिग बॉस 15 से निकलने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने में लगे हुए हैं. आए दिन कपल को साथ में देखा जाता है. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के नए शो नागिन 6 के प्रीमियर पर करण कुंद्रा पहुंचे थे. यहां दोनों ने पैपराजी के सामने कई पोज दिए. इस प्रीमियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. प्रीमियर के बाद करण, तेजस्वी को डिनर डेट पर भी लेकर गए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












