
रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में SIT के सामने चुनौती, हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बावजूद आगे नहीं आ रहीं पीड़ित महिलाएं
AajTak
जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कर्नाटक के कथित सेक्स स्कैंडल मामले में राज्य सरकार और एसआईटी के सामने कई चुनौतियां सामने आ रही हैं. एसआईटी ने वीडियो क्लिप से पहचाने गए कई पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आने को कहा है.
हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने कई चुनौतियां सामने आ रही है. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वायरल किए जा रहे वीडियो में नजर आ रहे पीड़ितों से संपर्क कर उन्हें सामने लाना, तांकि केस को मजबूत किया जा सके. एसआईटी ने वीडियो क्लिप से पहचाने गए कई पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आने को कहा है.
एसआईटी ने एक नई प्रेस रिलीज जारी कर पीड़ितों से आगे आने और अपना विवरण साझा करने का अनुरोध किया है. इतना ही नहीं उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी पहचान और जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा. एसआईटी ने लोगों को वीडियो और तस्वीरें फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मीडिया संस्थानों को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अत्यधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: अपहरण के मामले में एचडी रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
एसआईटी की रिलीज में कही गई हैं ये बातें
एसआईटी की तरफ से जो प्रेस रिलीज जारी की गई है, उसमें जो अहम बातें कहीं गई हैं वो इस प्रकार हैं-
1. उक्त मामले से संबंधित किसी भी वीडियो को वेबसाइटों पर (व्हाट्सएप जैसे मैसेंजर ऐप सहित) साझा करना आईटी अधिनियम की धारा 67 (ए) और आईपीसी की धारा 228 ए (1), 292 के तहत दंडनीय अपराध है. निजी मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से साझा करने का भी पता लगाया जा रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह पीड़िताओं से संबंधित है और महिलाओं की गरिमा और गोपनीयता को कमजोर करता है, जिसे गंभीरता से लिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








