
रेलवे गेट पर फंसा ट्रैक्टर, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस, झारखंड के बोकारो में टला बड़ा हादसा
AajTak
झारखंड के बोकारो में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा टल गया है. यहां एक ट्रैक्टर रेल गेट पर फंस गया था, उसी दौरान वहां से राजधानी एक्सप्रेस निकली, जिससे ट्रैक्टर टकरा गया, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया.
झारखंड के बोकारो में ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल मंगलवार की शाम बोकारो में संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रैक्टर रेल पटरी और फाटक के बीच फंस गया था. उसी समय नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी. लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.
डीआरएम मनीष कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बोकारो जिले के भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के दौरान एक ट्रैक्टर फंस गया. इसी दौरान यहां से नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22812) वहां से गुजर रही थी, लेकिन ड्राइवर ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन की ब्रेक लगाई और ट्रेन रुक गई. जिसकी वजह से बड़ा रेल हादसा टल गया.
रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन निलंबित
रेलवे अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ था. इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस यहां करीब 45 मिनट तक रुकी रही. इस मामले में रेलवे अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को निलंबित कर दिया है.
बालासोर ट्रेन हादसे में हुई 288 की मौत
बता दें कि बीते दो जून को ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई थीं, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के करीब 51 घंटे बाद रेलवे ट्रैक के रिस्टोरेशन का काम पूरा हो सका. रेलवे मंत्री की सिफारिश के बाद इस हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. वहीं विपक्षी दलों ने सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इसमें कोई क्राइम नहीं हुआ, जिसकी जांच सीबीआई करेगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







