
'रेप रूम' के साथ अमेरिकन सिंगर Marilyn Manson ने बेचा अपना घर, कीमत लगाई 14 करोड़
AajTak
खबर है कि सिंगर Phoebe Bridgers को Marilyn Manson इस घर के 'रेप रूम' बारे में अपने टीनएज में पता चला था. तब वह मैरिलिन मैनसन की फैन हुआ करती थीं और अपने दोस्तों के साथ उनसे मिलने इस घर में गई थीं. 52 साल के मैरिलिन मैनसन ने इस घर को अक्टूबर में 1.75 मिलियन डॉलर की कीमत पर बिकने के लिए डाला था. उन्हें 5% का फायदा हुआ है.
अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर Marilyn Manson ने अपना घर बेच दिया है. हॉलीवुड हिल्स में स्थित इस घर को मैरिलिन मैनसन ने 1.83 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14 करोड़ रुपये में बेचा है. यह वही प्रॉपर्टी है जिसके बारे में हॉलीवुड सिंगर Phoebe Bridgers ने बताया था कि इसमें 'रेप रूम' है. इस खबर के बाहर आने पर काफी विवाद हुआ था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












