
रेड कार्पेट, बारिश और घुटनों पर अल्बानिया के प्रधानमंत्री... यूरोपीय देशों के सम्मेलन में कुछ यूं हुआ इटली की PM मेलोनी का वेलकम
AajTak
इटली की पीएम मेलोनी के आने पर रामा उनके सामने अपने घुटनों पर बैठ गए, जैसा वो अक्सर अपनी 'इटालियन बहन' के लिए करते हैं. वहीं उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को विशेष सम्मान देते हुए खुद ओपेरा भवन तक पहुंचाया, जहां नेता वार्ता करने वाले थे. मैक्रों के आने पर रामा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सन किंग आ गए!'. दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले और फिर भीतर प्रवेश किया.
घुटनों पर बैठकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का अभिवादन करना और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गर्मजोशी से गले लगाना, अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रामा ने शुक्रवार को यूरोपीय नेताओं की मेजबानी अपने खास अंदाज में की, जिसे तेज बारिश भी फीका नहीं कर सकी.
हाल ही में हुए चुनावों में लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने वाले रामा ने अपने चुनावी वादे, '2030 तक अल्बानिया को यूरोपीय संघ में शामिल करवाना', के साथ ही EPC (European Political Community) सम्मेलन में भाग लेने आए 40 से अधिक देशों के नेताओं का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया.
बारिश में छाता लेकर खड़े रामा ने किया यूरोपीय नेताओं का स्वागत
करीब छह फुट सात इंच लंबे रामा हर मेहमान से मुस्कुराहट के साथ और अलग अंदाज में मिले. सम्मेलन की पूर्व संध्या पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'तिराना से, जहां आज पूरा यूरोप इकट्ठा हुआ है और जिसे पूरी दुनिया देखेगी, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं.' सम्मेलन की शुरुआत हुई एक रेड कार्पेट के साथ, जिस पर नीले रंग का छाता पकड़े खड़े रामा EPC के लोगो वाली टाई और अपने सिग्नेचर स्नीकर्स में यूरोपीय नेताओं का स्वागत कर रहे थे.
गर्मजोशी से किया मैक्रों का स्वागत
इटली की पीएम मेलोनी के आने पर रामा उनके सामने अपने घुटनों पर बैठ गए, जैसा वो अक्सर अपनी 'इटालियन बहन' के लिए करते हैं. वहीं उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को विशेष सम्मान देते हुए खुद ओपेरा भवन तक पहुंचाया, जहां नेता वार्ता करने वाले थे. मैक्रों के आने पर रामा ने चुटकी लेते हुए कहा, 'सन किंग आ गए!'. दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले और फिर भीतर प्रवेश किया.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









