
रूस से ये फाइटर जेट खरीदने के लिए बेताब है पाकिस्तान, भारत की बढ़ेगी टेंशन
AajTak
रूस पाकिस्तान को अपने भारी-भरकम हथियार उद्योग के लिए एक संभावित ग्राहक के तौर पर देख रहा है. इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान बीते कई सालों से रूस से एसयू 35 फाइटरजेट खरीदने की कोशिश कर रहा जिसमें भारत से रूस के करीबी रिश्तों की वजह से उसे नाकामी ही झेलनी पड़ी है.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ का पाकिस्तान दौरा इन दिनों चर्चा में है क्योंकि उन्होंने पहले भारत की यात्रा की और फिर पाकिस्तान गए. पाकिस्तान की इमरान सरकार रूसी विदेश मंत्री के दौरे को अपनी कूटनीतिक जीत के तौर पर महिमा मंडित कर रही है. जबकि रूस पाकिस्तान को अपने भारी-भरकम हथियार उद्योग के लिए एक संभावित ग्राहक के तौर पर देख रहा है. इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान बीते कई सालों से रूस से एसयू 35 फाइटर जेट खरीदने की कोशिश कर रहा जिसमें भारत से रूस के करीबी रिश्तों की वजह से उसे नाकामी ही झेलनी पड़ी है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस और पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा का भारत के साथ शांति का संदेश इसी योजना का हिस्सा है. पाकिस्तान का मानना है कि रूस और भारत के स्थायी और मजबूत संबंध उसके एसयू-35 लड़ाकू विमान सौदे में बाधक बन जाता है. इस फाइटरजेट को खरीदेने के लिए पाकिस्तान किस कदर संजीदा है उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वहां के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा पूर्व में रूस का दौरा तक कर चुके हैं. वो 24 अप्रैल 2018 को मॉस्को गए थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












