
रूस से तेल खरीदना बंद करें, NATO को ट्रंप का पत्र... चीन पर भी 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने को कहा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से रूस से तेल की खरीद बंद करने और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया. वे चाहते हैं कि नाटो चीन पर भी 50 से 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाए, जब तक यूक्रेन-रूस युद्ध समाप्त न हो जाए. ट्रम्प ने कहा कि कुछ नाटो देशों द्वारा रूस से तेल खरीदना उनकी कूटनीतिक ताकत कमजोर कर रहा है.
15 अगस्त 2025 ये वो तारीख़ थी, जिसपर दुनिया की निगाहें टिकीं थीं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में यूक्रेन जंग को लेकर वार्ता हुई. उम्मीद जताई जा रही थी कि तीन साल से चले आ रहे युद्ध का अंत होगा, पर ऐसा हुआ नहीं. ट्रंप अभी भी इस युद्ध की समाप्ति के लिए पुरज़ोर कोशिश में जुटे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो के सदस्य देशों के नाम एक पत्र लिखा. उन्होंने नाटो देशों से रूस से तेल खरीदना बंद करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जब तक यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध की समाप्ति नहीं होती है तब तक चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाए. युद्ध के खत्म होने के बाद इन प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा. चीन का रूस पर मजबूत नियंत्रण है, और ये शक्तिशाली टैरिफ उस नियंत्रण को तोड़ देंगे.
ट्रंप ने कहा कि मैं रूस पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं. ज़रूरत है कि नाटो देश रूस से तेल खरीदना बंद करें. कुछ नाटो के सदस्य देश अभी भी रूस से तेल ख़रीद रहे हैं, जिसकी वजह से बातचीत और दबाव की ताक़त कम हो रही है.
उन्होंने कहा, अगर नाटो इस तरह का कदम नहीं उठाता है तो अमेरिका का समय, पैसा और एनर्जी बरबाद जाएगा. इसलिए ज़रूरत है कि रूस की मदद करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं.
यह भी पढ़ें: 'शानदार डिनर...', इजरायली हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप के साथ डिनर के बाद बोले कतर के पीएम शेख मोहम्मद
ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर पहले ही अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ़ लगा रखा है, जिससे भारत पर लगने वाला कुल टैरिफ 50 फीसदी पहुंच जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









