
रूस से जंग के बीच यूक्रेन को ब्रिटेन की बड़ी मदद, जब्त रूसी संपत्तियों के पैसे से भेजेगा 350 मिसाइलें
AajTak
ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिए जा रहे ये ASRAAM मिसाइल हैं, जो पहले लड़ाकू विमानों से हवा में मार करने के लिए इस्तेमाल होती थीं. अब ब्रिटिश इंजीनियरों ने इन्हें जमीन से लॉन्च करने लायक बना दिया है. इन्हें RAVEN ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए चलाया जाएगा, जिसे यूक्रेन को पहले ही दिया जा चुका है. जल्द ही ऐसे पांच और RAVEN सिस्टम यूक्रेन पहुंचाए जाएंगे, जिससे कुल संख्या 13 हो जाएगी.
रूस संग जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए ब्रिटेन 350 मिसाइलें भेजेगा. खास बात यह है कि इन मिसाइलों की फंडिंग रूस की जब्त संपत्तियों से प्राप्त होने वाली रकम से की जाएगी. यह कदम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमलों से यूक्रेन के नागरिकों को बचाने के लिए उठाया गया है.
ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिए जा रहे ये ASRAAM मिसाइल हैं, जो पहले लड़ाकू विमानों से हवा में मार करने के लिए इस्तेमाल होती थीं. अब ब्रिटिश इंजीनियरों ने इन्हें जमीन से लॉन्च करने लायक बना दिया है. इन्हें RAVEN ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए चलाया जाएगा, जिसे यूक्रेन को पहले ही दिया जा चुका है. जल्द ही ऐसे पांच और RAVEN सिस्टम यूक्रेन पहुंचाए जाएंगे, जिससे कुल संख्या 13 हो जाएगी.
जानकारी देते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, "पुतिन के बर्बर और अवैध युद्ध की कीमत रूस को चुकानी चाहिए, यूक्रेन को नहीं. इसलिए जब्त रूसी संपत्तियों से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन की सुरक्षा में किया जा रहा है. यूक्रेन की सुरक्षा ब्रिटेन और पूरे यूरोप की सुरक्षा से जुड़ी है और ब्रिटेन का समर्थन कभी कमजोर नहीं होगा.
70 मिलियन पाउंड का होगा खर्च
इन मिसाइलों के लिए करीब 70 मिलियन पाउंड (लगभग 740 करोड़ रुपये) की राशि खर्च की जाएगी, जो Extraordinary Revenue Acceleration (ERA) योजना के तहत जब्त रूसी संपत्तियों से मिलने वाली रकम से आएगी.
ब्रिटेन इस साल यूक्रेन को कुल 4.5 अरब पाउंड (लगभग 47 हजार करोड़ रुपये) की सैन्य मदद दे रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा समर्थन है. इससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में भी फायदा हुआ है, क्योंकि इस तरह के रक्षा उपकरणों के निर्माण से ब्रिटेन में नई नौकरियां भी बनी हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








