रूस से गोवा आ रहे प्लेन को लेकर सुरक्षा अलर्ट, 238 लोग सवार, उज्बेकिस्तान डायवर्ट की गई फ्लाइट
AajTak
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 2 बच्चों और 7 क्रू समेत कुल 238 लोग सवार हैं. प्लेन ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन बीच में ही उसे सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया. जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है.
रूस से गोवा आ रहे एक चार्टेड प्लेन को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 2 बच्चों और 7 क्रू समेत कुल 238 लोग सवार हैं. प्लेन ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अजूर एयरलाइंस (Azur Airlines) के प्लेन ने गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन बीच में ही उसे सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी कर दिया गया. जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है.
बता दें कि 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस एजूर की फ्लाइट के साथ यह दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले 9 जनवरी की देर रात भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. दरअसल, विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ई-मेल के जरिए मिली थी. गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही विमान के पायलट से संपर्क किया और फ्लाइट को पास के एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा.
जिसके बाद एटीसी ने विमान के पायलट से जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए. इस एयरपोर्ट से बस एक ही पैसेंजर फ्लाइट का संचालन होता है और वह भी सुबह के समय. जानकारी के मुताबिक इस विमान ने 9 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान में 236 यात्रियों समेत कुल 244 लोग सवार थे. जिसमें 8 क्रू मेंबर भी शामिल हैं. हालांकि जांच में फ्लाइट में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था. जिसके बाद फ्लाइट गोवा के लिए रवाना हो गई थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







