
रूस-यूक्रेन वॉर रोकने के लिए ट्रंप ने सुझाया नया प्लान, बोले- फिर अपने आप रुक जाएगी त्रासदी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए नया प्लान सुझाया है. उन्होंने OPEC से तेल की कीमतों में कटौती करने को कहा. उन्होंने तर्क दिया कि इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी खुद-ब खुद रुक जाएगी. मौजूदा जंग से दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) को नुकसान है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC से तेल की कीमतों में कटौती करने को कहा है. ट्रंप ने तर्क दिया कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा. इससे पहले उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए OPEC संगठन देशों पर गंभीर आरोप लगाए. ट्रंप ने दावा किया कि तेल निर्यातक के देशों के संगठन यूक्रेन में लगभग तीन साल से संघर्ष के लिए जिम्मेदार हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार के उत्तरी कैरोलिना में संवाददाताओं से कहा, हम चाहते हैं कि ओपेक तेल की कीमतों में कटौती करे. इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी खुद ब खुद रुक जाएगा. ये दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) के लिए गंभीर त्रासदी है. अभी यह केवल गोलियां चल रही हैं और लोगों को मार रही हैं. दस लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और वे एक हफ्ते में हजारों लोगों को खो रहे हैं.
पागलपन से भरा है ये युद्ध
ट्रंप ने दावा किया कि अब तक युद्ध में बड़ी संख्या में रूसी और यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. यह पागलपन है. यह एक पागलपन भरा युद्ध है और अगर मैं (तत्कालीन) राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता. यह पागलपन है कि ऐसा हुआ, लेकिन हम इसे रोकना चाहते हैं.
ट्रंप ने दिया ये तर्क
ट्रंप ने तर्क दिया, इसे तुरंत रोकने का एक तरीका ये है कि ओपेक इतना पैसा कमाना बंद कर देना चाहिए और तेल की कीमतों में कटौती करना चाहिए. अगर तेल की कीमतें ज्यादा रहेंगी तो ये युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला. इसीलिए ओपेक को आगे आना चाहिए और उन्हें तेल की कीमतें कम करनी चाहिए.इसके बाद ये वॉर खुद-ब-खुद रुक जाएगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








