
रूस-यूक्रेन वॉर रोकने के लिए ट्रंप ने सुझाया नया प्लान, बोले- फिर अपने आप रुक जाएगी त्रासदी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए नया प्लान सुझाया है. उन्होंने उत्तरी कैरोलिना में मीडिया को संबोधित करते हुए ओपेक से तेल की कीमतों में कटौती करने को कहा. उन्होंने तर्क दिया कि इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी खुद-ब खुद रुक जाएगा. ये दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) के लिए गंभीर त्रासदी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC से तेल की कीमतों में कटौती करने को कहा है. ट्रंप ने तर्क दिया है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा. इससे पहले उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए OPEC संगठन देशों पर गंभीर आरोप लगाए. ट्रंप ने दावा किया कि तेल निर्यातक के देशों के संगठन यूक्रेन में लगभग तीन साल से संघर्ष के लिए जिम्मेदार हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार के उत्तरी कैरोलिना में संवाददाताओं से कहा, हम चाहते हैं कि ओपेक तेल की कीमतों में कटौती करे. इससे यूक्रेन में हो रही त्रासदी खुद ब खुद रुक जाएगा. ये दोनों पक्षों (रूस-यूक्रेन) के लिए गंभीर त्रासदी है. अभी, यह केवल गोलियां चल रही हैं और लोगों को मार रही हैं. दस लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और वे एक हफ्ते में हजारों लोगों को खो रहे हैं.
पागलपन से भरा है ये युद्ध
ट्रंप ने दावा किया कि अब तक युद्ध में बड़ी संख्या में रूसी और यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं. यह पागलपन है. यह एक पागलपन भरा युद्ध है और अगर मैं (तत्कालीन) राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी नहीं होता. यह पागलपन है कि ऐसा हुआ, लेकिन हम इसे रोकना चाहते हैं.
ट्रंप ने दिया ये तर्क
ट्रंप ने तर्क दिया, इसे तुरंत रोकने का एक तरीका ये है कि ओपेक इतना पैसा कमाना बंद कर देना चाहिए और तेल की कीमतों में कटौती करना चाहिए. अगर तेल की कीमतें ज्यादा रहेंगी तो ये युद्ध इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला. इसीलिए ओपेक को आगे आना चाहिए और उन्हें तेल की कीमतें कम करनी चाहिए.इसके बाद ये वॉर खुद-ब-खुद रुक जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










