
रूस- यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिश तेज! 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात होने जा रही है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चा होगी. ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए इस ऐतिहासिक बैठक की घोषणा की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात करेंगे. इस बैठक का उद्देश्य यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए एक शांति समझौते पर बातचीत करना है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की सहित सभी पक्ष तीन साल से चले आ रहे इस संघर्ष को सुलझाने के लिए युद्धविराम समझौते के करीब हैं.
पुतिन और खुद की मुलाकात का ऐलान करते हुए ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को, अमेरिका के शानदार राज्य अलास्का में आयोजित होगी. आगे और विवरण साझा किए जाएंगे. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!'
ज़मीन की अदला-बदली से होगा समझौता?
इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया था कि समझौते में कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली भी हो सकती है. ट्रंप ने कहा, "बेहतर भविष्य के लिए कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली होगी."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










