
'रूस-यूक्रेन, इजरायल-ईरान, भारत वो देश जो सबके साथ कर सकता है बात...', विदेश नीति पर बोले एस जयशंकर
AajTak
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, बीते कुछ सालों में दुनिया की अर्थव्यवस्था ने कई तूफान देखे. कोविड ने सप्लाई चेन की कमजोरियों को सबके सामने ला दिया, तो यूक्रेन संकट ने खाने-पीने की चीजों, ईंधन और खाद की चिंता बढ़ा दी. अक्टूबर 2023 से पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल ने समुद्री व्यापार को ठप कर दिया
बिजनेस टुडे के खास कार्यक्रम बीटी माइंडरश का आयोजन शनिवार को हुआ. इस मौके पर विशेष सत्र में केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की. कार्यक्रम के खास सेशन Diplomacy in the Age of Disruption में केंद्रीय विदेश मंत्री ने आज के 'व्यवधान भरे दौर में कूटनीति' अपना रास्ता किस तरह से निकाल रही है, उस पर बात की. विदेश मंत्री ने भारत की आर्थिक नीतियों और दुनिया के बदलते मिजाज को भी सामने रखा और साफ शब्दों में बिजनेस, सियासी हालात और चुनौतियों पर टिप्पणी की.
सबके साथ संवाद कायम कर सकता है भारत उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत उन गिने-चुने देशों में से है जो यूक्रेन और रूस, साथ ही इजरायल और ईरान, दोनों के साथ संवाद कायम रख सकता है. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र विदेश नीति पर भी लागू होता है. जयशंकर ने कहा, "आज के ध्रुवीकृत दौर में भारत उन चुनिंदा देशों में है जो रूस और यूक्रेन, इजरायल और ईरान, क्वाड और ब्रिक्स, सभी के साथ जुड़ सकता है.
विदेश नीति में भी सच है सबका साथ-सबका विकास का नारा 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा विदेश नीति में भी उतना ही सच है. 'पश्चिमी और यूरोपीय देशों के उलट, भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध में किसी एक पक्ष का साथ नहीं दिया और हमेशा शांति की वकालत की है। जयशंकर ने दोहराया, "हमारा पक्ष शांति का है. 'इसी तरह, मध्य पूर्व में 2023 में हमास के इजरायल पर अचानक हमले से शुरू हुए संघर्ष के बीच भारत ने ईरान और इजरायल के साथ अपने रणनीतिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखा है। जहां इजरायल भारत के लिए एक प्रमुख रक्षा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है, वहीं ईरान से कच्चा तेल भारत की जरूरतों को पूरा करता है.
भारत के इस तटस्थ रुख की हाल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी तारीफ की थी, हालांकि उनकी पार्टी को यह बात रास नहीं आई. इस पर जयशंकर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'मैं हमेशा से थरूर के हमारे बारे में फैसले की कद्र करता रहा हूं." जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व नेताओं के साथ गहरी दोस्ती और उनकी दूरदर्शिता को भारत की कूटनीति का आधार बताया. उन्होंने कहा, "हमने रूस-यूक्रेन संकट को, इसके कारणों को और बड़े माहौल को बहुत निष्पक्ष नजरिए से देखा. कई अन्य देश शायद भावनाओं में बह गए, जिससे उनकी सोच धुंधली हो गई.'
दुनिया के सियासी हालात को समझना जरूरी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, आज के दौर में दुनिया के सियासी हालात को समझना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है. ये हमारे लिए मौके भी लेकर आते हैं और चुनौतियां भी खड़ी करते हैं. उन्होंने कहा कि 'हम भले ही यहां बिजनेस की बात कर रहे हों, लेकिन असल में ये सब नौकरियां पैदा करने और देश को आगे बढ़ाने की कहानी है. ये हमारी खुशहाली का रास्ता है. जब बिजनेस कामयाब होते हैं, चाहे देश में हों या विदेश में, तभी हमारे पास वो ताकत, तकनीक और मौके आते हैं, जो 'विकसित भारत' का सपना सच करने के लिए चाहिए.'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, बीते कुछ सालों में दुनिया की अर्थव्यवस्था ने कई तूफान देखे. कोविड ने सप्लाई चेन की कमजोरियों को सबके सामने ला दिया, तो यूक्रेन संकट ने खाने-पीने की चीजों, ईंधन और खाद की चिंता बढ़ा दी. अक्टूबर 2023 से पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल ने समुद्री व्यापार को ठप कर दिया, जिससे एशिया-यूरोप का कारोबार प्रभावित हुआ. ऊपर से मौसम की मार और सियासी तनाव ने डिजिटल और टेक दुनिया को भी हिलाकर रख दिया.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







