
रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, मॉस्को तक ड्रोन अटैक, पुतिन की सेना ने 140 को मार गिराया
AajTak
यूक्रेन ने रूस के मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें दर्जनों घर बर्बाद हो गए. इस घटना के बाद 50 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि रूस ने कम से कम 20 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया. इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है.
इलाकों में दर्जनों घर बर्बाद हो गए. इस हमले के चलते लगभग 50 फ्लाइट्स को मॉस्को के एयरपोर्ट्स से डायवर्ट करना पड़ा. मॉस्को के आसपास के इलाकों में अटैक करना राष्ट्रपति पुतिन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.
रूस दुनिया का सबसा बड़ा न्यूक्लियर पावर है और क्रेमलिन ने बताया कि मॉस्को के आसपास के इलाकों के ऊपर उड़ान भर 20 यूक्रेन ड्रोन को मार गिराया. रूस ने आगे यह भी बताया कि यूक्रेन से रूस के अन्य हिस्सों में दागे गए 124 ड्रोन को नष्ट कर दिया. इस हमले में मॉस्को के आसपास के इलाके में घरों को नुकसान हुआ है लेकिन ज्यादा हताहत नहीं हुआ और हमले में एक शख्स की मौत हो गई है.
यह भी पढ़ें: 'युद्ध के मैदान पर नहीं निकलेगा हल, बात तो करनी होगी', रूस-यूक्रेन जंग पर जर्मनी में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
50 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
यूक्रेनी अटैक के बाद मॉस्को के चार एयरपोर्ट्स में से तीन को छह घंटों से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिया गया और लगभग 50 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बताया कि यह ड्रोन हमला यूक्रेन के राजनीतिक नेतृत्व की वास्तविकता का एक और प्रमाण है.
उन्होंने कहा, "रहवासी क्षेत्रों पर रात के समय के हमलों को सैन्य कार्रवाई से जोड़ने का कोई तरीका नहीं है. कीव शासन लगातार अपनी वास्तविकता को प्रदर्शित कर रहा है. वे हमारे दुश्मन हैं और हमें ऐसी कार्रवाइयों से अपनी रक्षा के लिए विशेष सैन्य ऑपरेशन जारी रखना होगा."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







