
रूस ने गलती से अपने ही इलाके में गिरा दिया बम, कई इमारतें तबाह, कारें चकनाचूर
AajTak
रूस ने गलती से अपने ही इलाके में बम गिरा दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस का फाइटर प्लेन सुखोई SU-34 बेलगोरोद शहर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी गलती से प्लेन ने गोला-बारूद दाग दिए. इससे कई इमारतें तबाह हो गई हैं. कुछ लोग घायल भी हुए हैं.ये शहर यूक्रेन के बॉर्डर के पास मे स्थित है. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़े एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक शांति स्थापित नहीं हो सकी है. रूस ने यूक्रेन के कई शहर तबाह कर दिए है. अब सामने आया है कि रूस ने गलती से अपने ही इलाके में बम गिरा दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि एक रूसी फाइटर प्लेन ने गलती से यूक्रेन के पास अपने ही बेलगोरोद शहर में एक हथियार दाग दिया. इससे जबर्दस्त ब्लास्ट हुआ. इससे कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. जबकि कुछ घायल भी हुए हैं.
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार गुरुवार देर रात बेलगोरोद में एक धमाके की आवाज सुनाई दी. जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि ये धमाका किसी और ने नहीं, बल्कि रूसी विमान ने ही अपने इलाके में किया था. बताया जा रहा है कि बेलगोरोद शहर यूक्रेन के बॉर्डर के पास में स्थित है. दरअसल ये रूसी फाइटर प्लेन ने गलती से अपने ही इलाके में ब्लास्ट कर दिया है.
एजेंसी के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी एयरफोर्स का फाइटर प्लेन सुखोई SU-34 बेलगोरोद शहर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी गलती से प्लेन ने गोला-बारूद दाग दिए. बेलगोरोद के क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि धमाका इतना भयंकर था कि सड़क पर 20 मीटर (65 फीट) गहरा गड्ढा हो गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में चार कारें और कई इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं. कुछ महिलाओं के घायल होने की भी सूचना है. वहीं रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ये कोई छोटी गलती नहीं है. अपने ही इलाके में बम कैसे छोड़ा जा सकता है. इस मामले की जांच की जा रही है.
इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सड़क पर कंक्रीट का ढेर लग गया है. कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. घर की खिड़कियों को परखच्चे उड़ गए.
कब शुरू हुई रूस-यूक्रेन के बीच जंग, कितना नुकसान?
दोनों मुल्कों के बीच 24 फरवरी 2022 को जंग शुरू हुई थी. दिसंबर 2022 तक रूसी हमलों में यूक्रेन का 138 अरब डॉलर का इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है. भारतीय करंसी में ये रकम 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









