
रूस के हमले से यूक्रेन में हाहाकार, 51 लोगों की मौत, बैलेस्टिक मिसाइल ने मचाई तबाही
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर एक मिलिट्री इंस्टीट्यूट को निशाना बनाया है. इस हमले में कई सैनिकों समेत 51 लोगों की मौत हो गई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन के सुरक्षाबलों का कहना है कि हमले कई सैनिकों की मौत हो गई है.
रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के पोल्टवा में एक मिलिट्री इंस्टीट्यूट पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इस हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और 271 लोग घायल हो गए. रूस द्वारा यूक्रेन पर हमलों से ये इस साल का सबसे घातक हमला है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं.
इस घातक हमले के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, इस हमले के लिए निश्चित रूप से रूस को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. उन्होंने इस हमले की तुरंत जांच के आदेश देते हुए कहा कि हमले से मिलिट्री कम्युनिकेशन इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है.
जेलेंस्की ने रात को अपने वीडियो संबोधन में मरने वालों की संख्या का जिक्र करते हुए मरने वालों की संख्या 51 बताई थी. उन्होंने कहा कि हम पता है बिल्डिंग के मलबे के नीचे लोग दबे हैं, जितना संभव हो उतने लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. आपातकालीन सेवा ने मरने वालों की संख्या 50 बताई है, जबकि अन्य अधिकारियों ने कहा कि 51 लोग मारे गाए हैं. पोल्टावा के क्षेत्रीय गवर्नर फिलिप प्रोनिन के अनुसार, 15 और लोग अभी-भी मलबे में दबे हो सकते हैं.
हमले में हुई सैनिकों की मौत
यूक्रेन के सुरक्षाबलों का कहना है कि हमले कई सैनिकों की मौत हो गई है. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि मरने वालों में कितने जवान सशस्त्र बलों के जवान शामिल हैं. ये हमला कीव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि यहां यूक्रेन अपने रैंकों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था. एक बयान में कहा कि लैंड फोर्सेज कमांड इस बात का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है कि क्या सैनिकों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए थे.
'25 लोगों की बचाई जान'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










